बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में झलमला संकुल का चतुर्थ आवर्ती वर्ग रखा गया था। जिसमें उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में जिला ग्राम भारती के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, सचिव नरेंद्र साहू, जिला समन्वयक दीपक हिरवानी, सिद्धिविनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष हरदेल, सरपंच देवकुंवर कोसमा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर वर्ग की शुरूआत किया गया। वर्ग पक्ष नवीन मेश्राम के द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता विकास इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।भोजन अवकाश के बाद मेनका चंद्राकर प्रधानाचार्य के द्वारा सप्त सती संगम की रूपरेखा पर मार्गदर्शन दिया गया। तत्पश्चात धनंजय साहू के द्वारा विज्ञान विषय पर विभिन्न मॉडल एवं सहायक सामग्री के प्रयोग कर शैक्षणिक कालांश लिया गया। अंत में शांति मंत्र के साथ वर्ग का समापन किया गया। इस आवर्ती वर्ग में 22 आचार्य 69 दीदी सम्मिलित थे। आयोजन के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दमयंती हरदेल, सरपंच देव कुंवर कोसिमा, सिद्धिविनायक शिक्षण समिति अध्यक्ष सुभाष हरदेल, उपाध्यक्ष राजेंद्र जेठमल, सदस्य कोमिन साहू, कमलेश्वरी चुरेंद्र ,करहीभदर संकुल प्रमुख पवन साहू, संस्था प्रमुख श्री ताराचंद साहू थे। इस दौरान जिला ग्राम भारती अध्यक्ष जागेश्वर साहू, एमएल गौतम प्राचार्य सांकरा स्कूल ,जिला समन्वयक दीपक हिरवानी, संकुल प्रमुख दुलार सिंह पटेल,योग प्रमुख युधिष्ठिर साहू
संस्था प्रमुख एवं समस्त आचार्य दीदी ग्राम सचिव नरेंद्र साहू,संकुल प्रमुख दुलार सिंह पटेल,योग प्रमुख युधिष्ठिर साहू संस्था प्रमुख एवं समस्त आचार्य दीदी मौजूद थे।
सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में झलमला संकुल का चतुर्थ आवर्ती वर्ग संपन्न
