DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 08 नवंबर से, स्कूली शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

बालोद– जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 08 नवंबर से किया जा रहा है। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री एवं ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुँवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव एवं राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता अंतर्गत फुटबॉल मैच का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज ग्राउंड में तथा खो-खो एवं नेटबॉल संस्कार शाला मैदान में किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियाँ जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग, बालोद (छ.ग.) द्वारा पूरी कर ली गई हैं। राज्य के विभिन्न संभागों से आई टीमें इन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

You cannot copy content of this page