DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद नगर पालिका में हुआ वन्दे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ स्मरणोंत्सव का श्रवण और गायन

बालोद– वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वीं वर्ष का स्मरणोंत्सव, 7-14 नवम्बर 2025 के उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में इसका उदघाटन किया। इस अवसर पर पूरे देश में 150 से अधिक स्थान पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के बारे मे स्मरण कराया, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत की 1875 में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचना की गई थी। जिसका 150 वीं स्मरणोत्सव हम मना रहे हैं।

इसका उद्देश्य देश भक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। तत्पश्चात् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षदगणों में गिरजेश गुप्ता, कांति साहू, गोमती रात्रे ,पुष्पा साहू,आशा पटेल, श्यामा यादव तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं स्वच्छता दीदियों ने इस कार्यक्रम का प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से देखा और श्रवण किया। साथ ही राष्ट्रगीत वन्देमातरम सभी ने मिलकर गाया।

You cannot copy content of this page