DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना का छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय हिन्दू राष्ट्र मोर्चा यात्रा 11 से 14 तक


बालोद- शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर हिंदू राष्ट्र मोर्चा दंतेवाड़ा से रायपुर 11 से 14 नवंबर 2025 चार दिवसीय यात्रा कार्यक्रम को फ़ाइनल मूर्त रूप देने प्रदेश महासचिव द्वय श्री रेशम जांगड़े, एच एन सिंह पालीवाल , प्रदेश समन्वयक श्री कृष्णा यादव के दंतेवाड़ा जगदलपुर कोण्डागांव से बुधवार को भानुप्रतापपुर पधारने पर स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कामगार सेना डॉ संजीव कुमार, बालोद जिला अध्यक्ष विजय पारख एवं बालोद संगठन प्रभारी श्री जयप्रकाश चंद्राकर ने भानुप्रतापपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे बैठक की। जिसमें चार दिवसीय प्रस्तावित हिन्दू राष्ट्र मोर्चा यात्रा के कोंडागांव से भानुप्रतापपुर व भानुप्रतापपुर से धमतरी शहर पधारने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारीगण स्वल्पाहार लेकर रायपुर रवाना हुए। बताया गया कि आज ही प्रदेश प्रमुख जी के समक्ष बैठक कर दंतेवाड़ा से रायपुर उक्त चार दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के रूट चार्ट को फाइनल कर दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page