सीमेंट छड़ वाली फर्म ने मेडिकल किट की कर दी बेबी मदर किट सप्लाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा,भ्रष्टाचार की हुई शिकायत



प्रशांत बाला बोकड़े के निर्देश पर प्रशासनिक महामंत्री युवा कांग्रेस आदित्य दुबे अपने साथियों के साथ सौंपा ज्ञापन

बालोद। स्वास्थ्य विभाग में पिछले दिनों बेबी मदर किट का सप्लाई हुआ था जो आज तक लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में सड़ रहा है । जिसका वितरण नहीं हुआ है लेकिन इसमें जो दो गड़बड़ी है वो जाँच का विषय है। चूंकि इस किट का सप्लाई एक ऐसी फर्म ने किया है जिसके पास मेडिकल का लाइसेंस नहीं है। अमित बिल्ड मार्ट कम्पनी जो कि सीमेंट छड़ का जीएसटी उपयोग करती है उसने इस जीएसटी से मेडिकल उपकरणों का सप्लाई कर दिया है, एवं बेबी मदर किट का सम्पूर्ण मूल्य 2000 से अधिक का नहीं है। सरकारी पैसो का दुरपयोग कर 10000 का भुगतान किया जा रहा है। जो कि सीधा भ्रष्टाचार है ।इसलिए कलेक्टर से निवेदन किया गया है कि इस मामले की जाँच कर इस फर्म के भुगतान और सामान की जाँच करें और आम महिलाओ को मिलने वाली मदर कीट अच्छे किस्म की मिले।

You cannot copy content of this page