कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और वल्लभभाई पटेल की जयंती



बालोद। बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भवन में उनके शैल चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसमें सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्ष हिरवानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एक दृढ़ संकल्प एवं दूरगामी कुशल राजनीतिज्ञ थी। उनके मजबूत और दूरदर्शी फैसलों ने न केवल भारत को अखंड बनाने का काम किया अपितु विदेश में भी अपनी कुशलता का लोहा मनवाया। स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की आजादी के बाद जब देश अनेको रियासतों में बंटा था। उन्हें सभी रियासतों को विलय कर मजबूत भारत बनाने का काम दिया। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने कुशलतापूर्वक पूर्ण किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page