यज्ञदत शर्मा बने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष, शहर में जश्न



बालोद । बालोद जिला के कद्दावर नेता यज्ञदत शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही बालोद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर के चौक चौराहो में जमकर आतिश बाजी कर मिठाई बांटते नजर आए ।

बता दे कि बालोद जैसे छोटे से शहर से छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले यज्ञदत शर्मा सक्रिय राजनीति में कदम रखे। वे बालोद महाविद्यालय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में एक बार छात्र संघ अध्यक्ष बने, वे नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। बालोद जिला लघु वनोपज के जिलाध्यक्ष व छग राज्य लघु वनोपज के संचालक मंडल के सदस्य के पद पर रह चुके हैं। श्री शर्मा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति संवेदनशीलता और धरातल से जुड़कर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें वनोपज संघ की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जनजातीय समाज को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यज्ञदत्त शर्मा को राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, प्रगति व प्रदेशवासियों की भलाई के लिये प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में इनका सहयोग मिलेगा। यज्ञदत शर्मा को डबल इंजन की सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा,कृष्णकांत पवार,पार्षद राजू पटेल,दीपक लोढा,गोकुल ठाकुर,विनोद कौशिक,नितेश वर्मा,संजय दुबे, मणि नायर,मनोज चांडक,विनोद शर्मा,चंदन मुरारी,स्वरूप राठी, परिवहन संघ अध्यक्ष मनोज चांडक,संतोष शर्मा,अखिलेश तिवारी,वैभव राखेचा,अविनाश कौशिक,जितेंद्र निर्मलकर,आशुतोष कौशिक,भवानी शर्मा,श्रवण टावरी, पंकज व्यास,हरीश व्यास,शुभम नाहटा,शंशाक जैन,उमेश जैन,कुलेश्वर यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page