DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवारभाट के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल: गांव के प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

बालोद। जिला के बालोद विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवारभाट में कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर गांव के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतिभावान सम्मान समारोह, दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथी ही गांव के ही दो शिक्षको को उत्कृष्ट कार्य के लिए, 2024 में श्री लाल रघुवीर सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान होने पर , समिति द्वारा सम्मानित किया गया तथा 2025 में श्रीमती खेमलता ठाकुर को मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण सम्मान मिलने पर, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया और 2025 मे सेवानिवृत व्याख्याता श्री ईश्वर लाल उइके और श्री बंशी लाल साहू का भी सम्मान उनके गुरु जी मुख्य अतिथि श्री टीआर देशमुख सेनि. व्याख्याता द्वारा सम्मानित किया गया। इस समिति में लगभग 100 से भी अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं जिनके द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर मिलन सम्मान समारोह एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह विगत 4 वर्षों से किया जा रहा है। साथ ही प्रतिवर्ष रात्रिकालीन कार्यक्रम , मनोरंजन के लिए रखा जाता है। इस समिति में 100 से ऊपर अधिकारी कर्मचारी सदस्य जुड़े हुए हैं। नए कर्मचारी का स्वागत अभिनंदन भी किया जाता है। अध्यक्ष श्री दयाराम सुरेंद्र , उपाध्यक्ष श्री दुर्वासा निषाद ,सचिव श्री मानिक लाल धुर्वे ,कोषाध्यक्ष श्री केशव राम साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page