DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम डुड़िया के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल, गांव के प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

अर्जुन्दा:– बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत अर्जुन्दा तहसील के ग्राम डुड़िया में कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा ग्रामीण मंडई मेला महोत्सव के अवसर पर गांव के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए एक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गांव के प्रतिभावान बच्चों को उनके घर पहुंचकर तिलक लगाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम डुड़िया के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इन प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित


गांव के प्रतिभावान युवा यशवंत कुमार टंडन पिता हूबलाल टंडन को उन्हें विशेष उपलब्धि पर्वतारोहण अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर गांव जिले सहित प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा रक्तदान नेत्रदान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य लिए सम्मानित किया। वहीं श्वेता देवांगन पिता रमेन्द्र देवांगन को खेल भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रितेश कुमार देवांगन पिता कीर्तन लाल देवांगन को ग्राम से प्रथम अग्निवीर सैन्य सेवा के रूप में बेंगलोर में सेवा प्रदान करने पर सम्मनित किया गया। नीतीश कोसमा पिता देवेन्द्र कोसमा को नगर सेना में नवनियुक्त होने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

  • गांव के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना।
  • बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना।
  • गांव में शिक्षा को बढ़ावा देना और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना।

इस अवसर पर ग्राम डुड़िया के कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री आर एल बंजारे ,युगल देवांगन,भास्कर ठाकुर,अश्वनी ठाकुर,मनोहर साहू,सी एल ठाकुर,मनोज कोसमा,लोकेश ठाकुर, लखन चिराम,जितेंद्र ठाकुर, हेमरवि कोसमा, लेमन देवांगन एवं समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page