DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल ग्राम चिखली की दो खिलाड़ियों का फुटबॉल ओपन नेशनल कैंप के लिए चयन

बालोद। आदिवासी विकास खण्ड की दो आदिवासी बालिकाओं का चयन जूनियर ओपन नेशनल कैम्प के लिए हुआ है। डौण्डी ब्लाक के छोटे से गांव जहां पर आजकल बच्चे फुटबाल के क्षेत्र में अपने गांव का नाम रौशन कर रहे हैं वह गांव है चिखली । दल्लीराजहरा से मात्र 8 किमी की दुरी पर पूर्व दिशा में बसा यह गांव फुटबाल में लगातार राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। हाल ही में रायपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम चिखली के दो बच्चे यमित व साधना ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव एवं फुटबाल के कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि ओपन नेशनल कैंप में चिखली की प्राची पोर्ते व वंदिता का चयन हुआ है।

ये दोनों बच्चे अभी खेल अकादमी रायपुर में रहकर अध्ययन कर रहे हैं और वहां पर एन आई एस कोच सरिता कुजुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दोनों बच्चे चिखली में रहते हुए राज्य स्तरीय एवं प्राची पोर्ते ने चार स्टेट व दो नेशनल खेल चुकी है। दोनों बच्चे किसान परिवार से हैं और बहुत मेहनती हैं। बच्चों के चयन होने पर जिला खेल अधिकारी बालोद किशोर मेहरा, सपन जेना, छबिलाल, विनिता सैनी प्राचार्य, रम्हऊ राम सरपंच चिखली , राष्ट्रपाल पंच, मंजुला यदु, संजय ठाकुर, रोज़र हसीन तिर्की, जेआर साहू, ईश्वर लाल बघेल, टामिन साहू, मंजुला यदु एवं समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page