DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमाटोला के ग्रामीणों ने नशा मुक्त की दिशा में बढ़ाया कदम, बैठक में प्रस्ताव पारित कर तय किए जुर्माने की रकम , देखिए किस अपराध के लिए कितना है जुर्माना..?

नेमन साहू रेंगाडबरी/डौंडी लोहारा (ग्रामीण संवाददाता) – डौण्डी लोहारा वनांचल में बसे ग्राम भीमाटोला में बीते दिनों सभी महिला पुरुष की बैठक रखकर नशा पान के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने गांव को सुधारने के लिए जुर्माना का निर्णय लिया है। बता दें कि ग्राम भीमाटोला में अवैध शराब बिक्री करने वाले का शंका ग्रामीणों के सामने आया था लेकिन अवैध शराब बिक्री नहीं पाया गया, ना ही शराब पीने वाला व्यक्ति मिला, ग्रामीणों द्वारा यह साबित हुआ कि हमारे ग्राम में अवैध शराब बिक्री नहीं होता है और भविष्य में हमारे ग्राम भीमाटोला में अवैध शराब बिक्री पाया जाता है तो उसे शराब बेचने वाला को 50,000 रुपए एवं उचित कार्यवाही का निर्णय का प्रस्ताव किया गया है और गांव में शराब लेकर पीने वाले व्यक्ति को 80,000 रुपए का जुर्माना और गांव में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले को 90,000 रुपए जुर्माना, साथ ही साथ गांव में जितने भी किराना दुकान या पान ठेला में 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को तंबाकू, गुटखा, गुड़ाखू खरीदी बिक्री पर प्रतिबंधित किया गया।
जिससे यह साबित होता है कि शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बता दे की ग्रामीणों ने बिना कारण के सार्वजनिक स्थानों में रात 10:00 बजे के बाद बैठने पर 5000 रूपये का जुर्माना भी प्रस्तावित किया है। साथ ही साथ ताश जुआ खेलने वाले व्यक्ति को पकड़ने पर 5000 रुपए का जुर्माना, गांजा बेचने वाले व्यक्ति को 5000 रूपये, सार्वजनिक जगह में गांजा, बीड़ी, सिगरेट, धूम्रपान सेवन करने वाले व्यक्ति को 70,000 रुपए जुर्माना लेने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में महिला पुरुष मिलकर करीब 250 व्यक्ति शामिल होकर निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्यतः पुरुषोत्तम नायक ग्राम पटेल,गोमती बाई नायक सरपंच, हेम कुमार रावटे पूर्व जनपद सदस्य सहित ग्राम समिति एवं पंचगन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों द्वारा पारित प्रस्ताव

You cannot copy content of this page