DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा मित्र मंडल ग्राम अरौद द्वारा हुआ मातर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम” मन के मैना” रिकॉर्डिंग डांस परिवार की हुई मोहक प्रस्तुति

बालोद– युवा मित्र मंडल ग्राम अरौद के द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी मातर के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम” मन के मैना” रिकॉर्डिंग डांस परिवार ग्राम तिलई जिला राजनादगांव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्यतिथि श्रीमती नर्मदा कोठारी (पुलिस), अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश भुआर्य (सरपंच)ग्राम पंचायत अरौद, विशिष्ट अतिथि श्री पूजा वैभव साहू जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि श्री विजय कुमार मंडावी,पूरन लाल पुसारिया, तोरण मानकर, घना राम निर्मलकर,चिमन मानकर (आर्मी), मातृभूमि के रक्षक के सदस्यगण,गिरधारी राम साहू, टाकिन बाई मंडावी उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा छतीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्बोधन में पूजा वैभव साहू ने कहा युवाओ को शिक्षा की ओर अग्रसर करना मूल उद्देश्य है, मेधावी छात्राओं के सम्मान से अन्य बच्चों मे उत्सुकता होती है की हम भी आगे बढ़ सके तथा बच्चों के भविष्य को देखते हुये जल्द ही कैरीयर गाइडेन्स प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा व अरौद युवा मित्र मंडल द्वारा समाज सेवा कार्य की सराहनीय है। सरपंच श्री ओमप्रकाश भुआर्य ने बताया की युवायों द्वारा एक अच्छा कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाता है। उसके बाद ग्रामीण स्तर पर कक्षा 5वीं,8वीं,10वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं को सम्मान दिया गया और ग्राम में जो विशेष उपलब्धि हासिल किए है उनका भी सम्मान किया गया। मंच संचालन समिति के कोषाध्यक्ष हेमांक निर्मलकर के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page