DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दीपावली पर सोरर में बच्चों का हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

बालोद– जय मां लक्ष्मी नवयुवक समिति सोरर के तत्वाधान में इस वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के प्रतिभा निखारने बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि लेखराजपुरी गोस्वामी सरपंच ग्राम पंचायत सोरर, अध्यक्षता सनत साहू, विशेष अतिथि पदुम सिंह रावटे, बालमुकुंद सिन्हा, नरसिंह पटेल,सेखू राम कांडे, मोहन साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। लेखराजपुरी गोस्वामी सरपंच ने उद्बोधन में ग्राम विकास के लिए बनाई गई योजना को विस्तार से रखा, बिजली, स्वच्छ पेयजल, गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण को सर्व प्राथमिकता में रखने की बात कही। एवं युवाओं से शराब- नशा मुक्त गांव बनाने में अहम भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन गुलशन गंगबेर व्याख्याता एवं चुरामन कुम्भज शिक्षक ने किया। कार्यक्रम में महावीर सिंह राजपूत, तारेंद्र पटेल, दुर्गेश विश्वकर्मा, मुरलीपटेल, दिव्यांशु गंजीर, कांतू पटेल,ढालेंद्र सिन्हा, तोषण सिन्हा,राकेश पटेल, धनंजय पटेल, हरेंद्र पटेल, दिलेश्वर पटेल, केशव सिन्हा, सहित समिति के सभी सदस्यों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

You cannot copy content of this page