DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्र सोरर द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बालोद– परिक्षेत्रीय साहू संघ सोरर द्वारा परिक्षेत्र अंतर्गत के ग्रामीण तथा परीक्षेत्रीय निवर्तमान पदाधिकारी का विदाई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रिका गंजीर सभापति जिला पंचायत बालोद थी, अध्यक्षता श्री मिथलेश कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरुर ने की ,विशेष अतिथि श्री दुष्यंत कुमार साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरुर ,श्रीमती ललिता पीमन साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरुर, श्री लक्ष्मीचंद साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ गुरूर, श्रीमती डामेश्वरी साहू महिला संगठन सचिव तहसील साहू संघ गुरूर, श्री दुलार सिंह साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ कोलिहामार के आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ। उद्बोधन में चंद्रिका गंजीर ने कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में मैं अपने क्षेत्र में पूरी तन मन से विकास कार्य को महत्व दूंगी। मिथलेश साहू ने तहसील के अंतर्गत आने वाले पूरे सामाजिक लोगों की सेवा करने की बात कही। दुष्यंत साहू ने कहा कि निस्वार्थ भाव से साहू समाज की सेवा करूंगा। ललिता पीमन साहू ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व में साहू समाज की सेवा मैंने की है उसी प्रकार से आज और आगे भी करती रहूंगी। लक्ष्मीचंद साहू ने सामाजिक संगठनात्मक पर विशेष जोर दिया। डामेश्वरी साहू ने महिलाओं के संगठन पर विशेष जोर दिया। परीक्षेत्रीय अध्यक्ष पीलू राम साहू ने अपने उद्बोधन में परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी का हार्दिक अभिनंदन किया। अंत में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष श्री हेमलाल साहू ने किया। सभा का संचालन परीक्षेत्रीय सचिव गुलशन गंगबेर, सहसचिव अश्वनी साहू, श्रवण कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में मनोज साहू ,लता साहू ,लक्ष्मण कलिहारी,कामिनी गंगबेर, भुनेश्वर साहू,पुरुषोत्तम साहू, पुनीत राम साहू, टुकेश्वरी साहू,पालू राम साहू ,योगेंद्र साहू, टिकेश्वर साहू ,गोकुलराम साहू, खेमू राम साहू, अशोक साहू,सनत साहू, मोहनलाल साहू, हकीमचंद्र साहू, आत्माराम साहू, पीलूराम साहू, योगेश्वर साहू, संतोष साहू, नरोत्तम साहू, गुलाब हिरवानी, गौकरण कलिहारी,प्रेमलाल साहू, गजाधर साहू, कार्तिक राम साहू,चोवाराम साहू, जानू साहू, हीराबाई साहू, गौतम साहू,संतराम साहू ,मानसाय साहू , कामता साहू,हीरो बाई साहू, शंकर लाल साहू, भोजराम साहू,उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page