DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

11 जनवरी को होगा प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज बालोद जिला का वार्षिक सम्मेलन

आयोजन को लेकर पदाधिकारियों ने ली तैयारी बैठक,सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां,जनगणना प्रपत्र वितरण प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय

बालोद। रविवार को कुर्मी भवन बालोद में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज बालोद जिला की बैठक रखी गई। इसमें 11 जनवरी को समाज के जिला बालोद इकाई का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। बैठक में जनगणना प्रपत्र वितरण प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय की गई। सभी तहसीलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए प्रत्येक गांव से जानकारी एकत्र करने निर्देशित किया गया। आदर्श विवाह, सामाजिक पुस्तिका का विमोचन, जिले के सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान, जिले के अधिकारी कर्मचारी सम्मान, युवक युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समाज के वरिष्ठ व सक्रिय लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके तहत पुस्तक के संपादक मंडल में शडेंद्र देशमुख, उमेश देशमुख, जगदीश देशमुख, टीकम पिपरिया, तिलक देशमुख, हरिवंश देशमुख, जीवन चन्द्राकर आदि रखे गए हैं। आदर्श विवाह की जिम्मेदारी महिला समिति को दी गई। इसके लिए महिला अध्यक्ष के निर्देशन में टीम तैयार की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी कोमल देशमुख, जीधु देशमुख, राधेश्वरी देशमुख, अनिता देशमुख, कुसुम देशमुख, प्रभा हरमुख को दी गई। जनप्रतिनिधि सम्मान के लिए पुष्पेन्द्र चंद्राकर , पुरुषोत्तम चंद्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील बेलचंदन, सुरेश देशमुख, मनीष देशमुख को जिम्मेदारी दी गई। अधिकारी कर्मचारी सम्मान संकलनकर्ता के लिए ललित हरदेल, मनिष देशमुख (दल्ली), उमेश देशमुख, दीपक चंद्राकर, युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए तामेश्वर देशमुख, अनूप देशमुख, श्रीकांत वर्मा, डिकेश चंद्राकर, अतिथि चयन हेतु बृजेश चंद्राकर, छगन देशमुख, संजय चंद्राकर, सुरेन्द्र देशमुख , चेमन देशमुख, ठाकुर राम चंद्राकर ,भूपेंद्र दिल्लीवार, दामेश्वर देशमुख को प्रभार सौंपा गया। इसके अलावा मीडिया कवरेज के लिए टीकम पिपरिया हरिवंश देशमुख, तिलक देशमुख, कोमल चंद्राकर, यूकेश चंद्राकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री जीवन देशमुख ने कहा कि समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सब की है इसलिए दी गई जिम्मेदारी का सभी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और जो जो कार्य सौंपा गया उसे समय पर पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम को छगन देशमुख, बृजेश चंद्राकर ने भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व बैठक की रुपरेखा बताई।

बैठक में बजेश चन्द्राकर, छगन देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, चेमन देशमुख, अनूप देशमुख, राधेश्याम चन्द्राकर, तेजराम देशमुख, त्रिभुवनसिंह देशमुख, तामेश्वर चन्द्राकर, रोशन चन्दाकर, रीतिक चंद्राकर, उमेश देशमुख, ललित हरदेल, ओमप्रकाश देशमुख, मिनेशकुमार देशमुख, पन्ना लाल देशमुख, आशा देशमुख, अनिता देशमुख, याकेश्वरी, पूर्णिमा चन्द्राकर, कुसुम लता, भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार, मनोज चन्द्राकर, सुनील बेलचंदन, रोशन अमृत, राजू देशमुख, आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page