DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कर्ष कर्मचारी संघ द्वारा हुआ “प्रतिभा सम्मान समारोह”, विधायक ने शिक्षा को बताया प्रगति का आधार

बालोद- गुण्डरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम देवरी (क) में उत्कर्ष कर्मचारी संघ एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित” प्रतिभा सम्मान समारोह एवं महिला सशक्तिकरण” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विधायक ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि ‘शिक्षा ही समाज को प्रगति और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है। कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित होते देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने इस सम्मान को केवल विद्यार्थियों के व्यक्तिगत परिश्रम का नहीं, बल्कि उनके परिवार के संस्कारों और समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बताया। इस अवसर पर विधायक ने उत्कर्ष कर्मचारी संघ का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य कर नई पीढ़ी को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण जिम्मा उठाया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page