DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवचेतना समाज सेवी संगठन ने वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली

बालोद- नवचेतना समाज सेवी संगठन ने बालोद, शिकारी पारा स्थित सुखाश्रय वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई ।इस संगठन मेंपद्मिनी देवेंद्र साहू संयोजिका ,रेणुका निषाद सहसंयोजिका, दुर्गा जोशी कोषाध्यक्ष, डॉं. यामिनी साहू सहकोषाध्यक्ष, डिलेश्वरी साहू सचिव, रुक्मणी कोसरे सहसचिव, रीता पाठक, ज्योति कौशल, सरिता साहू, सुशीला गरिया, आदि सदस्य शामिल हैं। संगठन की सदस्यों ने सबसे पहले सुखाश्रय आश्रम में स्थित शिव जी की संध्या आरती ,वंदना की। आश्रम में स्थित भगवान को मिठाई ,केला ,नारियल का भोग लगाया। अनेकों दीपक जलाकर पूरे आश्रम को प्रकाशित कर दिया ,तदुपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर सभी बुजुर्ग माताओं एवं दादाओं का मुंह मीठा कराया गया । साथ ही सभी सदस्यों ने मिलकर वहां रहने वाले सभी सदस्यों को केला, साड़ी और कपड़ा वितरण किए। सभी सदस्यों ने बुजुर्गों का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिए व दीपावली की बधाई दी।
पद्मिनी साहू ने पहले भी इस आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया था। उसके इस कार्य से उनके माता-पिता लोग भी बहुत हर्षित हुए व गौरवान्वित महसूस किए व उन बुजुर्गों से मिलने की इच्छा जाहिर की ‌और तीज के समय (30 अगस्त को) जब अपनी बेटी को बालोद छोड़ने आए ,तब वृद्ध आश्रम में उन बुजुर्गों से मिलने भी गए। अनरसा ,मिठाई ,केला और रुपए भी दान किए। आगे भी जब कभी भी बालोद आएंगे उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। पद्मिनी साहू ने कहा हमारा उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं था, बल्कि इसी बहाने उन लोगों के साथ समय बिताना था, जो अक्सर समाज के मुख्य धारा से कटे हुए महसूस करते हैं। उनके चेहरों में मुस्कान व खुशी बिखेरना ही हमारा मकसद था। इस संगठन के द्वारा इस तरह के आयोजन न केवल सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है। इस पुनीत कार्य में पद्मिनी साहू ,दुर्गा जोशी, डिलेश्वरी साहू, ज्योति कौशल, रीता पाठक, सुशीला गरिया व अन्य सदस्य शामिल हुई।

You cannot copy content of this page