बालोद– ग्राम-उरेटा , विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा (जिला-बालोद) द्वारा आयोजित माँ लक्ष्मी पूजा एवं गौरी गौरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डौंडी लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। अध्यक्ष श्री टेकाम ने कहा कि माँ लक्ष्मी की आराधना एवं पूजा-अर्चना के इस पावन अवसर पर ग्रामवासियों की आस्था और उत्साह देखकर मन आनंदित हुआ। ग्राम के युवाओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है। माँ लक्ष्मी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की वर्षा करें।

