DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली पहाट में होगी कला के तीन रंगों की छटा, दिव्यांगों के लिए अरुणोदय परिवार का आयोजन

नागपुर– अरुणोदय परिवार द्वारा गांधीबाग उद्यान में आयोजित दिवाली पहाट कार्यक्रम में कला के तीन रंगों की छटा देखने मिलेगी। दिव्यांगों के कल्याणार्थ आयोजित यह विशेष आयोजन रविवार 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शुरु होगा। कार्यक्रम में संगीत साधना मंच के दिव्यांग कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति होगी। वहीं शुक्रतारा नृत्य अकादमी द्वारा कत्थक नृत्याें की प्रस्तुति और निराली एंटरटेनमेंट ग्रूप द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर रखा गया है। जिला शल्य चिकित्सक सर्वोपचार रुग्णालय द्वारा यह नि:शुल्क शिविर है। शिविर में सामान्य जांच, दांत, आंखें, हड्डी, मनाेरोग, मोटापा आदि की जांच की जाएगी। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा महल्ले द्वारा त्वचा रोग पर नि:शुल्क शिविर सेवा दी जाएगी। शिविर में बीमारी, लक्षण, कारण आदि पर परामर्श करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होगी। अतिथि के रुप में प्रोफेसर विनोद आसुदानी, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक प्रवीण दटके, समाजसेवी अशोक धापोडकर व योगेश खंडवानी, पूर्व विधायक विकास कुंभारे आदि प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे तेजल करेगी। कार्यक्रम की सफलतार्थ अरुणोदय परिवार की टीम प्रयासरत है। आयोजन समिति ने इस आयोजन का बड़ी संख्या में लाभ उठाने का आह्वान किया है। 

You cannot copy content of this page