DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बचत की शिक्षा : शिक्षिका पुष्पलता साहू ने छात्र छात्राओं को बांटी गुल्लक, बचत बैंक की शुरुआत

बालोद। बचत और संस्कार की शिक्षा के उद्देश्य से शा.प्रा.शाला-बरहीपारा, संकुल – बरही विकास खंड एवं जिला -बालोद में “मैं हूं गुल्लक”अर्थात “बच्चों के बचत बैंक” पहल की शुरुआत की गई। जिसमें ग्रामीण अंचल के बच्चे अपने सपनों को साकार करने के लिए बचत कर सके। इसलिए शिक्षिका पुष्पलता साहू ने धनतेरस के अवसर पर शाला के सभी बच्चों को गुल्लक एवं दीया भेंट किया। साथ ही प्रत्येक गुल्लक में रुपए डालकर बच्चों के बचत बैंक की शुरुआत की गई।

इससे बच्चों में बचत एवं संस्कार की भावना का विकास होगा। शिक्षिका का कहना है कि इससे बच्चे फिजूल खर्च कम करेंगे एवं वर्षभर अपने खर्चे की राशि से बचत कर गुल्लक में डालेंगे। इस तरह से छोटे छोटे बच्चे अपने स्वयं के लिए बैंक चलायेंगे।

You cannot copy content of this page