राहुल गांधी से प्रेरित होकर रखे थे एनएसयूआई में जुड़ राजनीति की दुनिया में कदम, 14 साल की उम्र में ही सीख गए थे जनहित की लड़ाई लड़ना
बालोद । बालोद जिले के युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे आज 34 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है। विभिन्न मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहने वाले, विभिन्न आंदोलन और कार्यक्रमों में अपनी नेतृत्व क्षमता के जरिए विपक्ष की आवाज को मजबूत करने वाले प्रशांत बोकडे के राजनीतिक जीवन परिचय से हम आपको आज रूबरू करवा रहे हैं। जो काफी कम समय में ही राजनीति की बुलंदियों को छू रहे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी भी की थी। उनके जन्मदिन पर डेली बालोद न्यूज़ ने उनसे खास बातचीत की और उनके राजनीतिक जीवन अब तक के सफर के बारे में जानना चाहा। मालूम हुआ कि वे जब कक्षा आठवीं में थे तब 14 साल की उम्र से ही एनएसयूआई से जुड़ते हुए पहली बार उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

धीरे-धीरे से इस तरह से सक्रिय हुए कि जिले भर में उनका नाम चलने लगा। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी को ही अपना रोल मॉडल मानते हैं। इन चंद सालों में वे प्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी से वे पांच बार मिल चुके हैं। साथ ही उनकी माता सोनिया गांधी से भी वे मुलाकात कर चुके हैं। दिल्ली हो चाहे कोई भी राज्य हो जहां कहीं भी राहुल गांधी का बड़ा कोई रोड शो आंदोलन होता है तो इसमें वे बराबर भागीदार बनते हैं और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। परिवार में कोई राजनीति से नहीं है लेकिन प्रशांत में बचपन से ही राजनीति का रंग दिखने लगा था और धीरे-धीरे खुमारी ऐसी चढ़ी कि उन्हें उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने कई पद देते हुए दायित्व संभालने का मौका दिया। उन्होंने उन पदों का बखूबी से निर्वाह किया। जब 21 साल के थे तो स्कूल से छात्रों के हित में उन्होंने पहली बार कलेक्टोरेट का घेराव किया था। यहीं से उनका साहस लोगों के बीच चर्चा में आया और वे धीरे-धीरे के करके बड़े आंदोलन का हिस्सा बनते रहे ।

भारत जोड़ो यात्रा में भी वे राहुल गांधी के साथ सैकड़ो किलोमीटर पैदल चले। जनहित के मुद्दों को लेकर वे हमेशा विपक्ष की आवाज बुलंद करते रहे हैं। युवा कांग्रेस के कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं। यही कारण रहा है कि उनकी सक्रियता और युवाओं में ऊर्जा भरने के लिए उन्हें दो बार यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। एक बार वे नामांकित हुए थे तो इस बार निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं। अभी 1 अक्टूबर 2022 से यूथ कांग्रेस के निर्वाचित जिला अध्यक्ष के पद पर हैं। इसके पहले 2018 से 2023 तक नगर पंचायत चिखलाकसा में एल्डरमेन , 2019 से 2022 तक यूथ कांग्रेस बालोद के नामांकित अध्यक्ष,दल्ली राजहरा सरकारी कॉलेज के जन भागीदारी समिति के नामांकित अध्यक्ष भी थे। इसके पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रहे हैं 2013 से 2016 के बीच एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के नामित प्रदेश सचिव भी रहे। वही बालोद में 2011 से 2013 के बीच जिला एनएसयूआई के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे 2010-11 में एनएसयूआई जिला जनरल सेक्रेटरी और यूथ कांग्रेस में उनकी सक्रियता और विभिन्न दायित्वों के निर्वहन का लंबा कार्यकाल रहा है। बीकॉम ग्रेजुएट एलएलबी की पढ़ाई करने वाले प्रशांत कुमार बोकड़े का जन्म 18 अक्टूबर 1990 को हुआ।
इन प्रमुख आंदोलन में रही उनकी विशेष भागीदारी
अब तक के कार्यकाल में अगर कुछ प्रमुख आंदोलन और मुद्दों में सक्रियता को लेकर नजर डालें तो उन्होंने किसान मजदूर सब के हित में लड़ाइयां लड़ी हैं कुछ प्रमुख आंदोलन और गतिविधियां ये हैं…जैसे

किसानों के फसल के उचित दाम के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा नेशनल हाईवे चक्का जाम कर प्रदर्शन।
छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार के युवा, किसान, महिला विरोधी फैसले को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव
भाजपा की विकास यात्रा के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के द्वारा पुतला दहन और घेराव।
छात्र संघ चुनाव को लेकर जिले के समस्त महाविद्यालय में बैठक लेकर युवाओं को प्रेरित किए।
बीएसपी माइंस में श्रमिकों को उचित मुआवजा और उनके हितों के लिए प्रबंधन का पुतला दहन, घेराव।
प्रधानमंत्री के पकोड़ा तलो वाले भाषण के विरोध में बेरोजगार युवाओं के साथ पकोड़ा तलो प्रोग्राम कर विरोध प्रदर्शन।
बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान।
काले कानून के विरोध में किसानों को न्याय दिलाने जेल भरो आंदोलन ।
राहुल गांधी के द्वारा तीन दिवसीय पदयात्रा में शामिल होना,उनके साथ चलना।
प्रदेश में आउटसोर्सिंग के खिलाफ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सैकड़ो साथियों के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर कांग्रेस पार्टी को जीताने के लिए काम करना।
बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर युवा कांग्रेस द्वारा बाइक का शव आरती निकालकर विरोध प्रदर्शन।
कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण करवाना।
एक नवजात बच्ची की बलात्कार एवं हत्या के विरोध में जेल भरो आंदोलन एवं पुतला दहन।
नरेंद्र मोदी, उनके 12 ईडी, सीबीआई का पुतला दहन कर प्रदर्शन।
प्रदेश के हजारों सतनामी समाज की युवाओं पर गलत धारा एवं गिरफ्तारी की विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन।
राज्य में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार एवं किसानों की आत्महत्या के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ चक्का जाम।
अडानी को छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल बेचने की विरोध में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ऊंचाहार विधानसभा में युवा कांग्रेस संयोजक के रूप में 20 दिन रोड टू डोर कैंपेन संभालना।
राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा 2100 पेड़ों का वितरण एवं पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत ।
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देना।
केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन।
एन आर यू कैंपेन में हजारों छात्रों युवाओं के साथ युवा कांग्रेस द्वारा जारी नंबरों में मिस कॉल करवाकर अभियान को तेजी देना।
उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना के विरोध में हजारों युवाओं के साथ मशाल रैली का आयोजन।
कोरोना काल में फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सैकड़ो की संख्या में कोरोना न्याय किट बांटी गई।
संगठन ने सक्रियता को देखते हुए बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया।
दिल्ली में युवा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए ।
कोरोना काल में पानी की समस्या से जनता को निजात दिलाने अपने साथियों सहित नगर पंचायत चिखलाकसा कार्यालय में धरना प्रदर्शन।
कोरोना फेस टू में पुनः अपनी निधि के समस्त राशि से सूखा राशन,भाप मशीन बांटी गई।
बालोद जिले में प्रदेश के सबसे बड़े सम्मेलन को करवा कर बालोद जिले के नाम को बढ़ाया,संगठन में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जोड़े गए ।
बढ़ती महंगाई के विरोध में अर्थव्यवस्था की निकाली अर्थी, किया प्रदर्शन।
दिल्ली में आयोजित नरेंद्र मोदी के खिलाफ जेल भरो आंदोलन में शामिल होकर गिरफ्तारी दी।
राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में यात्री बनकर इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए।
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।
राज्य सरकार द्वारा बढ़ती बिजली बिल, सीमेंट के दाम में वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन।
रोजगार दो न्याय दो, के तहत पोस्टर लॉच एवं विरोध प्रदर्शन।
बढ़ती महंगाई और बिजली बिल तथा बिजली कटौती के खिलाफ बालोद जिला युवा कांग्रेस के साथ बिजली विभाग कार्यालय का घेराव।
युवा कांग्रेस के रोजगार दो न्याय दो अभियान को शुरू कर जिले भर में हर ब्लॉक में रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन।
बढ़ते डेंगू के प्रकोप में जल संसाधन विभाग व नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए जाने वाले दूषित पेयजल के खिलाफ कार्यालय घेराव और स्वच्छ पानी आपूर्ति की मांग।
जिले में जर्जर आंगनबाड़ी और स्कूलों में हो रही दुर्घटना को रोकने समस्त जर्जर भवनों को मरम्मत एवं उसमें हुए भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन ।
महिला डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून की मांग को लेकर सैकड़ो नर्सिंग छात्रों के साथ एसडीएम को ज्ञापन।
छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में बालोद युवा कांग्रेस के साथियों के साथ सम्मिलित होना।
छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन पर नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का साथियों के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत।
रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी आकाश शर्मा के साथ डोर टू डोर प्रचार में प्रभार क्षेत्र में शामिल होना।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जयंती पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें सफाई किट देना।
भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर अडानी के खिलाफ प्रदर्शन में एवं दूसरे दिन संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होना।
बालोद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नगरी निकाय के संबंध में युवाओं की अधिक से अधिक हिस्सेदारी को लेकर अपने विचारों को रखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
किसान, युवा, महिला, छात्र को हो रही परेशानी के लेकर तहसीलदार कार्यालय में साथियों के साथ ज्ञापन देना।
पांच सूत्री मांगों को लेकर तहसील कार्यालय का घेराव।
बढ़ते अपराध, किसान युवा छात्र को लेकर विरोध प्रदर्शन।
5 सूत्रीय मांगों को लेकर डौंडीलोहारा तहसील का घेराव।
किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी के साथ बालोद तहसील कार्यालय का घेराव।
किसान, युवा, छात्रों की समस्याओं को लेकर लोहारा तहसील का घेराव।
नौकरी दो नशा नहीं और अन्य पांच सूत्रीय मांगों के आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव।
जिले भर के गन्ना किसानों को हो रही परेशानी के विरोध में शक्कर कारखाना में किसानों के साथ जांच अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जल्द निराकरण को लेकर पत्र सौंपा जाना।
कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में कंबल और जरूरी सामान देकर दिवस मनाना।