DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीईओ कार्यालय परिसर बालोद में शराब के नशे में धुत्त पाए गए प्रधानपाठक को डीईओ ने किया निलंबित

बालोद। बालोद जिले की नई शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने शराबी प्रवृत्ति के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है जिनका पिछले दिनों ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शराब के नशे में धुत्त होकर पड़े होने का वीडियो फोटो सामने आया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने संबंधित प्रधान पाठक के निलंबन का आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राजेन्द्र कुमार सुनहरे, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला डेंगरापार (वर्तमान कार्यरत शाला शा.प्रा.शाला रे. नवागांव), वि.ख. व जिला बालोद (छ.ग.) के विरूद्ध दिनांक 16/10/2025 को विद्यालयीन समय दोपहर 03:00 बजे विद्यालयीन कार्य को छोड़कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद परिसर में शराब के नशे में जमीन पर गिरे हुये पाये जाने संबंधी शिकायत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद से प्राप्त हुआ था। उक्त घटना का पंचनामा कराया गया। प्राप्त प्रतिवेदन में उक्त शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। राजेन्द्र कुमार सुनहरे, प्रधान पाठक का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के उपनियम (1) (2) (3) के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतएव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद के अनुशंसा के आधार पर एतद् द्वारा छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1) (क) के तहत श्री राजेन्द्र कुमार सुनहरे, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार सुनहरे, प्रधान पाठक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बालोद, जिला बालोद नियत किया जाता है। निलंबन काल में उक्त लोक सेवक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

You cannot copy content of this page