DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश का पानी रोकने कोई ठोस योजना नहीं : शिव सेना

बालोद। जल संरक्षण को लेकर शिव सेना द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके पहले चरण में ज्ञापन सौंपा जाएगा और बारिश का पानी रोकने की मांग की जाएगी ताकि गर्मी के दिनों में पीने की पानी एवं जीव जन्तु एवं आम जनता को परेशानी न हो
शिव सेना प्रदेश सचिव श्री शंकर चैनानी ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर शिव सेना द्वारा प्रदेश में सम्बंधित विभाग में ज्ञापन देने की तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न जिलों में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। बालोद में भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश सचिव श्री चैनानी ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण बढ़ाने गांव गांव में स्थित बरसाती नाला में पानी रोकने लाखों की संख्या में स्टाप डेम नदी बढ़े नाले में एनीकेट का निर्माण किया गया है। ताकि गर्मी के दिनों में पानी रूके और जल स्तर बढ़े। लेकिन बढ़ी दुर्भाग्य की बात है, बारिश थमनें वाला है लेकिन बरसाती नाले में स्थित स्टाप डेम का पानी रोकने कहीं शटर नहीं लगाई जा रही। जो एनीकेट है वो गेट खराब है। इसलिए सारा पानी बह रहा है। गांव गांव स्थित छोटे छोटे बांध का हाल बेहाल है। शिव सेना पदाधिकारी, भारतीय कामगार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार शिव सेना बालोद जिला प्रभारी हर्ष शर्मा/ जिला महा सचिव श्री बालमुकुंद अग्रवाल जिला संगठन कुमार सिंह हिरवानी/महिला सेना जिला अध्यक्ष शकुंतला देवांगन भारतीय कामगार सेना जिला अध्यक्ष श्री चेतन साहु जिला उप प्रमुख चंदन सोनकर नगर प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि जल संरक्षण के लिए कोई ठोस योजना अभी तैयार नहीं की गई और गर्मी के दिनों में घड़ियाल की आंसू रोया जाएगा। बोर खनन में प्रतिबंध किसानों का पंप काटने, धान के फ़सल पर रोक लगाने जैसे आम जनता को परेशान करने जैसा कदम उठाया जाएगा।

You cannot copy content of this page