DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“क्वांटम युग का आगाज, संभावनाएं और चुनौतियां” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चेष्टा डोंगरे हुईं सम्मिलित

बालोद। डौंडीलोहारा, संजय नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत कक्षा नवमी की छात्रा चेष्टा डोंगरे ने शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में ₹ 1000 नगद, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। इस संगोष्ठी में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता प्रदीप कुमार मेश्राम प्रभारी शिक्षक के रूप में सम्मिलित हुए। जानकारी प्रदान करते हुए मार्गदर्शन शिक्षक हेमंत साहू ने बतलाया कि छात्रा शुरू से ही मेधावी है, विषय वस्तु पर पकड़ विभाग कौशल के कारण ही उसने यह स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मार्गदर्शक शिक्षक कपिल कुमार पटेल ने बतलाया कि विषय वस्तु बच्चों के समझ को और अधिक विकसित करता है। क्वांटम बहुत ही आधुनिक विषय है जिसका ज्ञान हम सबको इससे पहले बहुत कम था, तथा इस बच्ची की लगन वह कठोर परिश्रम से आज उसने यह मुकाम हासिल किया है।

उसकी इस उपलब्धि पर शाला विकास एवम् प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लीलेंद्र सिन्हा व समस्त सदस्य तथा प्रभारी प्राचार्य एल के ठाकुर, पालकगण गौतम डोंगरे – कमलेश्वरी डोंगरे, आर एस देशमुख, डी आर साहू, पुष्पा कटेंद्र, संगीता वैदे, व्ही के भंडारी, छाया नंदा, डुप्ले साहू, ऐनुका शार्वा, आर एन योगी, अविनाश साहू, लवण साहू, टी साहू, हेमपुष्पा नाइक, राकेश कोठारी, सौरभ शर्मा, सूर्योदय मानिकपुरी सहित समस्त शिक्षक गण व समस्त छात्र-छात्राओं ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page