DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निवीर का ट्रेनिंग खत्म कर घर लौटा चिराग सेन, उमड़ पड़ा सम्मान में गांव

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खर्रा के रहने वाले 19 वर्षीय युवक चिराग सेन पिछले दिनों अग्नि वीर का ट्रेनिंग खत्म करके अपने घर लौटे हैं। इस दौरान युवा चिराग के स्वागत सम्मान के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। उनका सम्मान करने के लिए भाजपा के महामंत्री ताम्रध्वज यादव भी गांव पहुंचे। उन्हें हार पहनकर सम्मानित किया और उनके हौसले की तारीफ की। श्री यादव ने कहा कि भतीजे चिराग सेन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो सर पर कफन बांधकर देश सेवा के लिए निकले हैं और अग्नि वीर में जाने का फैसला किए थे। ट्रेनिंग खत्म कर वे अभी घर आए हैं। 19 वर्षीय चिराग सेन के पिता मनहरण सेन और माता रामेश्वरी सेन एक साधारण परिवार से हैं। गांव में पौनी पसारी के तहत काम करते हुए पिता सैलून चलाते हैं। 12वीं तक पढ़े चिराग सेन का सपना देश सेवा का रहा और 1 साल से तैयारी करते रहे और उनका चयन हो गया। वर्तमान में पंजाब में उन्हें पोस्टिंग मिली है। अग्नि वीर चिराग को बधाई देते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। साहसी युवा चिराग के स्वागत सम्मान को लेकर लोगों ने उत्साह रहा। गांव के पूरे ग्रामवासी स्कूली बच्चे सभी बैंड बाजा डीजे से गांव भ्रमण किए। भाजपा मंडल गुरूर के महामंत्री ताम्रध्वज यादव भी इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की आन बान शान भतीजे फौजी का सम्मान कर गर्व महसूस हुआ। हमे गर्व है ऐसे वीर सपूत जवान के लिए जो देश के लिए मर मिटने के लिए सर पे कफ़न बांध कर देश की सेवा कर रहे है। धन्य है वो माता पिता जिसको ऐसे सौभाग्यशाली बेटा मिलते है।
हमें आप पर नाज है बेटा, सादर प्रणाम है आपको, जय हिंद।

You cannot copy content of this page