DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एपीसी समग्र शिक्षा लेख राम साहू ने उन पर लगाए गए आरोपों पर किया खंडन

बालोद – लेख राम साहू ए पी सी समग्र शिक्षा जिला बालोद छत्तीसगढ़ ने कहा कि दिनांक 13. 10 .2025 को ए डी टीवी न्यूज़ 24 ×7 ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित समाचार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भर्ती प्रक्रिया में मेरे बारे में मिली भगत व गड़बड़ी किए जाने के संबंध में जो समाचार प्रसारित किया गया है वह पूर्णता असत्य ,भ्रामक एवं तथ्यों से परे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि मैं आत्मानंद भर्ती प्रक्रिया का नोडल नहीं हूं, तथा चयन समिति का सदस्य भी नहीं हूं। मेरे विरुद्ध लगाए गए मिली भगत या गड़बड़ी का आरोप पूरी तरह निराधार एवं असत्य है ।वायरल किए गए आरोप का कोई तथ्यात्मक या दस्तावेजी आधार नहीं है। इस प्रकार की भ्रामक प्रचार से मेरी व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो अति निंदनीय व खेदजनक है। अतः संबंधित व्यक्ति एवं माध्यमों से निवेदन है कि ऐसे भ्रामक समाचारों का प्रकाशन/ प्रसारण तत्काल रोका जाए, अन्यथा मेरे द्वारा विधिक कार्यवाही करने बाध्य होना पड़ सकता है । साथ ही आम जनमानस से सादर अनुरोध है कि असत्य , निराधार एवं अप्रमाणित समाचार से भ्रमित न हों।

You cannot copy content of this page