DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिपावली में आज से 22 अक्टूबर तक सदर बाजार बालोद में सुबह 9 से रात्रि 11 बजे तक चारपहिया, बड़ी वाहन एवं छोटी वाहनें पूर्ण रूप से रहेगी प्रतिबंधित

जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अगामी दिपावली पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व के आयोजन हेतु सी मार्ट बालोद एवं बाल मंदिर स्कूल एवं यातायात कार्यालय बालोद के सामने पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया।

आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यपारीयों से अपने दुकानों के सामने अनाधिकृत रूप से सामान निकालकर व्यवसाय नहीं करने की अपील किया गया।

बालोद– पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, श्री देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में दिपावली पर्व के मद्देनजर शहर के मुख्य सदर बाजार मार्ग में भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए, दिनांक 17.10.2025 से 22.10.2025 तक सदर बाजार बालोद में सुबह 09.00 बजे रात्रि 11.00 बजे तक चारपहिया बड़ी वाहने एवं छोटी वाहनों पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शहर के सी मार्ट, बाल मंदिर स्कूल, कन्या शाला स्कूल एवं यातायात कार्यालय बालोद के सामने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंंग के रूप में चिन्हांकित किया गया है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनांे की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो से अपील किया जाता है कि अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान निकालकर व्यवसाय नहीं करे अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखे।

You cannot copy content of this page