गुरुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला बालोद का जिला स्तरीय बैठक मुख्य अतिथि बीके. वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ एवं अध्यक्षता श्री पीके साहू प्रांतीय कार्यकारिणी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में गुरूर में सम्पन्न हुआ ।

स्वागत उद्बोधन एवं संघ का प्रतिवेदन डीआर. गजेन्द्र अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला बालोद ने वाचन किया। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जी के साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ पेंशनर समाज जिला बालोद ने अपने उद्बोधन में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ जिला बालोद और छत्तीसगढ पेंशनर समाज जिला बालोद की तुलना राज्यसभा और लोकसभा के रूप में निरूपित किया। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी डीए एवं अन्य धारा 49 को विलोपित करने हेतु सयुक्त प्रयास दोनों अध्यक्ष एवं संगठन द्वारा काफी प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि श्री बी के वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, ने महासंघ के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे भारत देश के 22 राज्य में इस संगठन का विस्तार है। उन्होंने महासंघ गठन का उद्देश्य राष्ट्रहित और समाजहित के लिए आज के परिवेश में आवश्यक बताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीआर साहू प्रांतीय कार्यकारिणी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने महासंघ इकाई जिला बालोद की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जिले में भले ही संगठन में सदस्य संख्या कम है परन्तु इस जिले का समन्वय सभी संगठन के साथ बेहतर है।उन्होंने संगठन विस्तार पर भी चर्चा किया। इस बैठक में सम्मिलित श्री चोवाराम साहू सेवा निवृत प्रभारी प्राचार्य , दशरथ लाल श्याम सेवा निवृत प्रधान पाठक , डीडी साहू सेवा निवृत प्रभारी प्राचार्य का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर विशेष रूप से नेमसिंह साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ पेंशनर समाज जिला बालोद, एन०के० साहू सेनि. बीआरसीसी., आर डी साहू से.नि.प्रधान पाठक पूर्व सचिव, केके साहू, एफआर.सोनभद्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डीडी साहू सचिव भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला बालोद ने किया ।
