DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साइबर ठग गिरोह का चौथा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार, PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से किया था 12 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी

आरोपी को मधुपुर देवघर झारखंड से गिरफ्तार करने में बालोद जिला पुलिस को मिली कामयाबी

साइबर सेल बालोद व थाना डौण्डीलोहारा से बनी थी विशेष टीम, पूर्व में गिरोह के तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यावेक्षण में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर एक फरार आरोपी की पतासाजी हेतु मधुपुर झारखंड राज्य भेजा गया था, टीम द्वारा वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।प्रकरण का मुख्य आरोपी जिसे गिरफ्तार कर बालोद लाया गया है उसका नाम गिरफ्तार विकास कुमार दास पिता गुड्डू दास उम्र 23 साल निवासी ग्राम केसर गढा थाना मधुपुर जिला देवघर झारखंड है। आरोपी विकास कुमार दास के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड का होना पाया गया है। जिसमें थाना देवघर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 66/ 21 धारा 419.420.467.468.471. 120b. आईपीसी एवम् 66c.66d.84c it act दर्ज होना पाया गया हैI पूर्व में इस साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपी क्रमशः नीतीश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 22 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार, अरविंद कुमार दास पिता प्रमोद दास उम्र 18 साल पता ग्राम बटपाल थाना चकई जिला जमुई बिहार और राकेश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 21 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक प्रार्थी/पीड़ित जो बीएसपी से रिटायर कर्मचारी है जो अपने रिटायरमेंट का पैसा अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा रखा था को उक्त आरोपियों द्वारा प्रार्थी के व्हाट्सएप में पीएम किसान APK फाइल भेज कर उसके व्हाट्सएप, मोबाइल को हैक कर खाते से 12,13,860 रुपए निकाल कर धोखाधडी किया गया था। थाना डौंडीलोहारा में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। एसपी बालोद द्वारा थाना डौंडीलोहारा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया था । टीम द्वारा प्रार्थी के बयान के आधार पर प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक कर उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया। प्रार्थी के बैंक खाता का एनालिसिस करने पर विभिन्न एप के माध्यम से रकम ट्रांसफर किया गया। आरोपियों के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया था। टीम जमुई बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीनों आरोपियों को जमुई बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया था। उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी विकास कुमार दास फरार था। जिसे टीम द्वारा मधुपुर देवघर झारखंड से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिनांक 15.10.25 को जिला बालोद लाया गया. आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। इस चौथे आरोपी के कब्जे से विभिन्न डिजिटल पेमेंट कार्ड. पोस्ट बैंक का एटीएम कार्ड और एक मोबाइल जप्त किया गया है।

गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका

पीएम किसान के नाम पर APK फाइल भेज कर धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को मधुपुर देवघर झारखंड से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा से निरीक्षक श्री मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक संदीप यादव, पुरण देवांगन, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, धर्मेंद्र सेन. ओम प्रकाश थाना लोहारा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page