DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योग में प्रतिभा दिखाने वाली दो छात्राओं को विधायक संगीता सिन्हा ने दी ₹5000 की प्रोत्साहन राशि

गुरुर। विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा योग की क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली बासिन स्कूल की छात्रा कुमारी दीक्षा निषाद व कुलदीपिका को सम्मानित किया है। दोनों छात्राएं जिले से लेकर राज्य स्तर तक के योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं ।छात्राओं ने विधायक से मुलाकात की। इस दौरान उनकी प्रतिभा की विधायक ने सराहना की । साथ ही उन्होंने अपनी ओर से प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 का चेक दोनों छात्राओं को दिया है और दोनों छात्रों की उपलब्धि को विधायक ने सभी बेटियों और खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है। विधायक ने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page