DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिजली ठेकेदार ने नहीं दिया कर्मचारियों को वेतन, पीड़ितों ने लगाई विधायक संगीता सिन्हा से गुहार

गुरुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी संभाग बालोद के अंतर्गत ठेका कर्मी कार्यरत हैं, जो ठेकेदार के अधीन आते हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें संबंधित ठेकेदार द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे वे आर्थिक रूप से काफी परेशान है। इस संबंध में विधायक संगीता सिन्हा से मुलाकात करते हुए लिखित ज्ञापन दिया है और वेतन दिलवाने की मांग की है। अपने आवेदन में ठेका कर्मियों ने बताया कि ठेका सदाशिवष्टकम प्रोजेक्ट ठेकेदार विक्की पटेल ग्राम केदई निनवा विकासखंड साजा जिला बेमेतरा को टेंडर मिला है। जिसके अंतर्गत बालोद संभाग के उप संभाग व वितरण केंद्र में एफओसी व लाइन मेंटेनेंस में कार्यरत हैं। हर माह का वेतन भुगतान में अनिश्चितता पाई जा रही है। सही वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके संबंध में हम कलेक्टर एवं श्रम कार्यालय में भी जाकर पत्राचार के माध्यम से सूचना दे चुके हैं। लेकिन कहीं न्याय नहीं मिल रहा है। हम सभी ठेका कर्मियों की वेतन भुगतान हेतु उचित निराकरण करवाने की मांग सभी ठेका कर्मियों ने विधायक संगीता सिन्हा से की है। कर्मियों ने बताया कि किसी का एक माह, किसी का डेढ़ से 2 माह तो किसी का 4 से 6 महीने तक का वेतन बकाया है। सदाशिवास्टकम प्रोजेक्ट के ठेकेदार विक्की पटेल के खिलाफ शिकायत करते हुए आवेदन देने के लिए ठेकाकर्मी प्रकाश साहू, पुशंकर, नीरज, पुनेश्वर, खिलेश्वर, लगन, परमेश्वर, सतीश, सुरेश,कन्हैया, कमल किशोर, रूपराम, टोनी, अमित, मनीष, अनिल, भुनेश्वर, नीरज, गोपेंद्र विश्वकर्मा आदि पहुंचे हुए थे।

You cannot copy content of this page