DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेयजल , डिवाइडर, पीएम आवास और सफाई के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

बालोद । बालोद नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष कसीमुद्दीन कुरैशी उर्फ कल्लू भैया के नेतृत्व में विपक्ष के पार्षदों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात करते हुए नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रमुख मुद्दा लगातार बालोद शहर में बरकरार पेयजल की समस्या है। साथ ही अन्य मुद्दे जैसे डिवाइडर निर्माण में हो रही लापरवाही, प्रधानमंत्री आवास योजना के काम में देरी और शहर की चौपट सफाई व्यवस्था है। कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि बालोद नगरपालिका परिषद स्थित फिल्टर प्लांट का पंप विगत 1 सप्ताह से खराब हो गया है जिसके चलते नगर के विभिन्न वार्डों में जल समस्या गंभीर रूप से व्याप्त है। फिल्टर प्लांट का मोटर और पम्प अत्यंत जर्जर और पुराना हो गया है जो आए दिन खराब होता रहता है जिसके चलते शहर में जल समस्या विकराल रूप ले चुका है। उपरोक्त फिल्टर प्लांट में मोटर पम्प हेतु जिला खनिज न्यास से राशि स्वीकृत किया जाए ताकि शहर में पेयजल की समस्या का पर्याप्त समाधान हो सके। इस दौरान धीरज उपाध्याय विधायक प्रतिनिधि , सुनील मालेकर उप नेता प्रतिपक्ष ,पार्षदगण निर्देश पटेल, रीता सोनी, श्रीमती किरण चंद्रहास् साहू एवं आदित्य दुबे उपस्थित थे।

इन मुद्दों को लेकर भी दिया गया है ज्ञापन

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि बालोद नगरपालिका परिषद अन्तर्गत केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। नगर के अनेको लोगों ने आवास हेतु आवेदन पत्र नगरपालिका में जमा किया है परंतु बीते लगभग 8 महीनो में नगर में एक भी मकान का निर्माण नहीं हुआ है। लगभग 250 आवेदन में 67 लोगों का आवेदन स्वीकृत किया गया है तथा 15 लोगों का आवास निर्माण का वर्क आर्डर जारी किया गया है। उन लोगों को भी निर्माण कार्य की पहली किस्त जारी नहीं किया गया है। उक्त कार्यों की राशि हितग्राहियों के खाते में जल्द से जल्द आबंटित किये जाये तथा पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किया जाये ताकि लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।

डिवाइडर निर्माण से भी प्रभावित हो रही पानी की व्यवस्था

वर्तमान में नगर में मार्ग विभाजक निर्माण कार्य जारी है जो अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। जिसके चलते नगर में पाइप लाईन बाधित होने से पेयजल व्यवस्था एवं आवागमन अव्यवस्थित हो गया है, जिसे तत्काल दुरूस्त किया जाना आवश्यक हो गया है। नगर की उपरोक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग कलेक्टर से की गई।

क्या कहा कलेक्टर ने…

ज्ञापन देने के दौरान मामलों के संबंध में कलेक्टर ने सीएमओ को तत्काल फोन कर समस्या के निराकरण के लिए फिल्टर प्लांट के मरम्मत, नवीनीकरण के लिए तत्काल प्रस्ताव बना कर देने को कहा और बोले कि जो भी राशि लगेगी इसमें, स्वीकृत तुरंत करने का आश्वासन दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का जिनका वर्कर जारी हुआ है और काम चालू हो गया है उनका पेमेंट तुरंत भुगतान करने को कहा है और जो बाकी बचे पात्र हितग्राही है उनको तुरंत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने को आदेशित किया है। वहीं डिवाइडर को लेकर कलेक्टर ने PWD के संबंधित अधिकारी को तुरंत फोन के माध्यम से रोड में जो कार्यों में विलंब और लापरवाही हो रहा है उसे तत्काल निराकरण करने को कहा और जिस घर का नल का पाइप कनेक्शन टूट गया है उसे तत्काल जोड़ने को आदेशित किए और सफाई विभाग के संदर्भ में नगर पालिका के अधिकारी को निर्देश दिया है कि सफाई कर्मचारी की संख्या बढ़ाई जाए ताकि शहर का समुचित सफाई हो सके।

You cannot copy content of this page