DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में डिवाइडर निर्माण में हो रही लापरवाही, राहगीरों का हुआ चलना मुश्किल, हिंद सेना ने एक बार फिर उठाया जनहित का मुद्दा

बालोद। बालोद शहर के मुख्य मार्ग पर बन रहे डिवाइडर निर्माण में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। काम के दौरान अव्यवस्था का आलम है। इससे लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इस जनहित के मुद्दे को लेकर हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर व्यवस्था सुधारने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दल्ली चौक से रेलवे रोड तक डिवाइडर निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता एवं सड़क की खुदाई से जनता की भारी परेशानी हो रही है। बालोद नगर में इन दिनों दल्ली चौक से डिवाइडर निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य बिना समुचित योजना व निगरानी के किया जा रहा है। जिसके चलते आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तरुण नाथ योगी ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क की मिट्टी को खोदकर डिवाइडर में डाला जा रहा है। जिससे मार्ग की समतलता पूरी तरह नष्ट हो गई है। जगह-जगह गड्ढे व मिट्टी के ढेर बन गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को अत्यधिक कठिनाई हो रही है। बरसात की हल्की फुहार में भी यह मार्ग कीचड़युक्त और दुर्घटना-प्रवण बन जाता है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि नागरिक सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। अतः हिंद सेना, जिला बालोद की ओर से कलेक्टर से मांग की है कि-

  1. डिवाइडर निर्माण कार्य की तत्काल गुणवत्ता जांच कराई जाए।
  2. सड़क में डाली गई मिट्टी को हटाकर मार्ग को सुगम बनाया जाए।
  3. निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था (बैरीकेड, चेतावनी बोर्ड आदि) सुनिश्चित की जाए।
  4. इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार या संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्यवाही की जाए।

You cannot copy content of this page