DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दशहरा के दिन बारिश हुई तो 10 दिन बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, लोहारा नपं अध्यक्ष टेकाम ने की शिरकत

बालोद/डौंडी लोहारा। देशभर में आयोजित होने वाला दशहरा के दिन बालोद जिले के बेमौसम बरसात ने खलल डाल दी थी। कई गांव ऐसे हैं जहां रावण दहन किया गया लेकिन रावण दहन के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया। आज जब मौसम सामान्य है तो एक एक कर स्थगित कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी तरह डौंडी लोहारा ब्लॉक के कामता गांव में रावण दहन के दस दिन बाद दशहरे के उपलक्ष्य में लोगों के मनोरंजन के लिए यंग ग्रुप की ओर से सांझा के चिरैया कार्यक्रम संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में जनपद पंचायत डौंडी लोहारा उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, ग्राम कामता की सरपंच श्रीमती सुनीता तारम, समाजसेवक गौतम सिन्हा, हरेश्वर सिन्हा भी अतिथि बने। शुरुआत में अतिथियों ने फूल छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना की। जिसके बाद अतिथियों का माला और गुलाल से स्वागत किया गया। जिसके बाद एक एक कर आयोजन में मौजूद अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा है। लोगों की बुराइयों और बुरे कर्मों को देखने के बजाय अपनी बुराइयों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भगवान राम में चरित्रों के बारे में लोगों को रूबरू कराया। सभी अतिथियों के उद्बोधन के बाद सांझा के चिरैया संस्था के कलाकारों का अतिथियों ने स्वागत सम्मान किया। जिसके बाद देर रात तक ग्रामीणों ने उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्फ़ उठाया।

You cannot copy content of this page