DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हेमंत व्यास , अखिल विश्व गायत्री परिवार से पधारे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है, अतः उसे नशे जैसी बुराइयों से मुक्त रहकर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज में नशा मुक्ति का संदेश लेकर जाएँ और हर व्यक्ति को स्वस्थ, संयमित जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। नशा मुक्ति शपथ का आयोजन भी किया गया।

You cannot copy content of this page