DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“संजय है तो मुमकिन है” के लगे नारे…ग्राम जुनवानी में खुला शासकीय उचित मूल्य की दुकान

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर के हाथों हुआ शुभांरभ,जनपद सदस्य आशा आर्य की मेहनत और पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के प्रयास से हुआ संभव

बालोद/दल्लीराजहरा । ग्राम पंचायत भर्रीटोला के आश्रित गांव जुनवानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का शुभांरभ जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र तारिणी चंद्राकर ने फीता काटकर स्वर्णिम उपहार ग्रामीणों को उचित मूल्य की दुकान समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस, जनपद सदस्य आशा आर्य कार्यक्रम के अतिथि रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया । स्वागत भाषण ग्राम की सरपंच राजकुमारी देहरी ने कहा कि समूचा गांव आज हर्षित है। आज ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिला है। गांव वालो को राशन लेने के लिए चार किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। हमारे गांव वाले हमारे जनपद सदस्य आशा आर्य से मांग किए थे कि हमारे गांव में राशन की दुकान हो। जिसे हम ग्रामीण जन संजय बैस के सहयोग से पूरा कर पाए। जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने कहा कि वास्तव में “संजय है तो संभव है” ये बात हमारे क्षेत्र में चरितार्थ हो रहा है। भैया संजय बैस के सहयोग से हमारी जनपद सदस्य की मेहनत आज जुनवानी में नया राशन दुकान के रूप में मिला, जिसे आप वर्षों से मांग कर रहे थे,जो आज सकार हुआ।

पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी ने कहा कि आप लोगों के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद से मुझे जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बनने का गौरव आप लोगों ने दिया। आज मेरा निर्वाचन क्षेत्र बदल जाने के बाद भी आपका परिवार का हिस्सा हूं। इसलिए आप लोग जब याद करते हो मै उपस्थित हो जाता हूं। आज दिन भी बहुत स्वर्णिम है । अब राशन आपके गांव में ही मिलेगा। आप लोगों ने निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए काम करने वाली जनपद सदस्य आशा आर्य को चुना है जिनके साथ संजय बैस जैसे साथी का साथ हो वो काम हो कर रहता है। जनपद सदस्य आशा आर्य ने कहा कि मैं जब चुनाव लड़ी, पूरे गांव के तरफ से एक मांग था बेटी आपको हमारे गांव में राशन दुकान को खुलवाना है और मैं जैसे ही जीती मै भैया संजय बैस के मार्गदर्शन पर उचित मूल्य की दुकान खुलवाने की दिशा में काम मेंं लग गई। जो आज मूल रूप लेते हुए आज ग्रामीणों को राशन मिलना प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सर्व प्रथम आप सभी को बधाई कि आपके गांव में ही अब राशन मिलेगा।

आप लोगों को राशन के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। आप सभी लोगों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आप लोगों को जब जब मेरी जरूरत पड़ेगी, मै आप लोगों के साथ खड़े रहूंगी। सरकार अभी सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही थी और आपके सेवक संजय बैस ने शासन और प्रशासन से मिलकर आपके गांव में राशन की दुकान लेकर आए। आप सच्चे जनसेवक के साथ ईमानदार जनप्रतिनिधि है। आप ऐसा ही लोगो के मदद में लगाकर क्षेत्र की विकास को आगे बढ़ाते रहे। संजय बैस ने कहा कि हमारे क्षेत्र अभी बहुत पिछड़ा हुआ है। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार है। हम सब मिलकर इस क्षेत्र में विकास की नए इमारत खड़ा करेंगे। इस क्षेत्र की समस्या का समाधान करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है। मेरे प्रयास से आज जुनवानी में उचित मूल्य की दुकान प्रारंभ हुआ, अब एक छत के नीचे सारी सामग्री मिलेगा और जनता को दूर ना जाकर अब गांव में ही राशन मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संजय खरे और आभार प्रदर्शन सचिव किसुन ने किया। कार्यक्रम में उप सरपंच नूतन कुमार कोठारी, युवा नेता पोषण धनकर, सालिक राम कुलार्य, थानी बाई नायक, हरिश्चंद नायक, मदन लाल रावटे, सर्वे राम पिस्दा, लक्ष्मी बाई, मोनिका खरे, धनमत गावड़े, सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page