DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष बनी लोकेश्वरी साहू ने जताया समाज का आभार

बालोद। डौंडीलोहारा तहसील साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष बनी लोहार नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने समाज का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं लोकेश्वरी गोपी साहू नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष तहसील साहू डौंडीलोहारा तहसील साहू संघ अंतर्गत आने वाले सम्माननीय सभी ग्रामीण, परिक्षेत्र तहसील के सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, समाज के पदाधिकारियों और पारिवारिक जनो एवं मेरे सभी शुभचिंतकों जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझ पर विश्वास करते हुए तहसील साहू संघ समाज के उच्च सदन तक पहुंचने में बहुमूल्य मतदान कर अपना अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मुझे सुशोभित किया उसके लिए आप सभी सम्माननीय जनों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और आप सभी सम्माननीय जनों को विश्वास दिलाती हूं कि सबको साथ लेकर समाज को नई दिशा देने का प्रयास करूंगी।

You cannot copy content of this page