बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सेक्टर अधिकारी, प्रभारी एवं आरक्षक की तैनाती को लेकर जारी हुए निर्देश



एसपी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसंवाद पर दिया जाएगा जोर, अवैध गतिविधियों पर कसी जाएगी लगाम

बालोद। आईजी रामगोपाल गर्ग के परिपत्र 09/26 के तारतम्य में एसपी के मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा जिले में बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। एसपी योगेश कुमार पटेल ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को बीट सेक्टर अधिकारी, बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक को तैनात कर उनके पद नाम, संपर्क नंबर तथा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम नंबर को पोस्टर बनाकर गांव में लगवाने निर्देशित किए हैं। जिससे आम जनों को पुलिस के साथ संवाद करने में सुविधा मिल सके। “निरंतर क्षेत्र भ्रमण और जनता से संवाद स्थापित करने से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध और मजबूत होगा इससे न केवल अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का प्रवाह भी अधिक प्रभावी होगा। बीट प्रणाली पुलिस व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है,नियमित बीट निरीक्षण, क्षेत्रीय उपस्थिति और आम नागरिकों से सतत संपर्क से पुलिस का नियंत्रण एवं सूचना तंत्र और बेसिक पुलिसिंग अधिक मजबूत होगा।

बीट प्रभारियों के ये हैं कार्य और दायित्व:-

1.बीट भ्रमण कर क्षेत्र में हो रही सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना।

2.जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेना।

3.असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना।

4.वरिष्ठ अधिकारियों को बीट भ्रमण एवं संवाद गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग करना।

बालोद पुलिस ने नागरिकों से की ये अपील

वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और “पुलिस आपकी मित्र है” इस भावना को बनाए रखें।

You cannot copy content of this page