DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बने मिथलेश साहू ने कहा : पूरे संगठन को अपने साथ लेकर चलेंगे….

गुरुर। रविवार को तहसील साहू सदन गुरुर कोलिहामार में त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें पूरुर मिर्रीटोला निवासी मिथलेश साहू को तहसील साहू समाज गुरुर का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः मिथलेश साहू को 379 वोट, पीताम्बर साहू को 335 वोट एवं रिखीराम साहू को 154 वोट प्राप्त हुए तथा 16 मत निरस्त हुए। पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए दुष्यंत साहू को 410 वोट, ढंगुराम हिरवानी को 269 वोट एवं पारख राम साहू को 182 वोट प्राप्त हुए तथा 23 मत निरस्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमशः श्रीमती ललिता साहू को 341 भागा साहू को 326 वोट एवं प्रतिमा साहू को 194 वोट प्राप्त हुए तथा 23 मत निरस्त हुए। पुरुष संगठन सचिव पद के लिए लक्ष्मीचंद साहू को 367 वोट, नीलकंठ साहू को 281 वोट एवं यानेश साहू को 201 वोट प्राप्त हुए तथा 35 वोट निरस्त हुए। महिला संगठन सचिव डामेश्वरी साहू को 365 वोट, अमृत साहू को 315 वोट एवं वर्षा साहू को 177वोट प्राप्त हुए तथा 27 मत निरस्त हुए। निर्वाचित होने पर मिथलेश साहू ने समस्त मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप समस्त वरिष्ठ जनों ने जो मुझे सम्मान दिया है उसका मैं बखूबी से समाज के विकास में कार्य करूंगा। पूरे संगठन को अपने साथ लेकर चलने को आश्वस्त करते हुए कहा कि केवल मैं ही संगठन का अध्यक्ष नहीं हूं आप सभी संगठन से जुड़े़ एवं समाज के सम्मानीय जन अध्यक्ष हैं और मैं समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं नवयुवक साथियों को साथ लेकर तहसील में समाज को प्रगति की राह पर ले जाने की बात कही। उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू ने सामाजिक बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो मुझे दायित्व सौपा है उसका मैं भली भांति पूर्वक निर्वहन करुंगा। समाज का हर एक व्यक्ति अपने आप में सक्षम है और समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। हमें अपना संगठन बनाकर ही सभी कार्यों को करना है। आर्थिक रूप से सभी समाजजनों का सहयोग साहू समाज का प्रमुख उदेश्य रहा है। तहसील साहू समाज अध्यक्ष महेंद्र साहू ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान करते हुए कहा कि पूर्व में किया गया कार्य का ही परिणाम है जिनका आज परिणाम देखने को मिला है। आप सभी पदाधिकारी समाज को एक नई दिशा प्रदान करें। ताकि हमारा साहू समाज निरंतर आगे विकास करता रहे।

You cannot copy content of this page