बालोद। ठेठवार यादव समाज की उप महासभा बालोद का गठन हुआ। जिसमें 12 राज के लोग सम्मिलित हुए। जिसमें बालोद राज, लोहारा राज, संजारी राज, गुण्डरदेही राज, धमधा राज, भिलाई राज, चौकी राज, डोंगरगढ़ राज, कांकेर राज, बस्तर राज सहित अन्य राज के सामाजिक लोग पहुंच कर चुनाव संपन्न कराया गया।

जिसमें ताम्रध्वज यादव को सर्वसम्मति से उप महासभा बालोद का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे बालोद राज के अध्यक्ष भी हैं। उपाध्यक्ष बने श्री यादव ने बताया कि हमारे समाज का महासभा कार्यालय राजिम में है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न राज के लोग यहां पर कई अवसर पर इकट्ठा होते हैं। पर दूरी अधिक होने और अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पाने के चलते सामाजिक गतिविधियों में तेजी नहीं आ पाती है। इसी उद्देश्य को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्र में आपस में राज मिलकर उप महासभा गठित करते जा रहे हैं। बालोद के पहले धमधा राज में भी उपमहासभा घटित हुई है। बालोद राज में भी इसकी शुरुआत की गई है। इससे सामाजिक गतिविधियों को एक नया आयाम मिलेगा समाज की एकता और अखंडता भी बनी रहेगी। समाज को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक काम करने वाले लोगों को पद प्रदान कर उन्हें नेतृत्व देकर समाज को के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया जा रहा है। इस क्रम में मुझे उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है जिसे मैं बखूबी निभाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
