DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्यायाम शिक्षकों और शाला प्रबंधन समिति सदस्यों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण

बालोद। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बालोद द्वारा राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार 13 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच सीपीआर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में सीपीआर जागरूकता सप्ताह आत्मानंद हिंदी माध्य. विद्यालय बालोद के सभागार में हुआ। राज्य चेयरमेन तोमन साहू के मार्गदर्शन में एवं जिला चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन के नेतृत्व में इस जागरूकता सप्ताह को चलाया जाना है।

13अक्टूबर को प्रथम सत्र में जिले के सभी ब्लाक से 30 व्यायाम शिक्षकों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के जिला चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने सीपीआर कब, कैसे और क्यों देना चाहिए, पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये छोटी सी विधि किसी की जान बचा सकती है। यदि समय पर यह जीवन संजीवनी दिया गया तो सीपीआर का प्रदर्शन सेन्ट जान एम्बुलेंस द्वारा प्रशिक्षित काउंसलर चन्द्रशेखर पवार द्वारा सीपीआर देने के तरीके को प्रदर्शन करते हुए हार्ट अटैक व कार्डिएक अरेस्ट में अन्तर को समझाया। राज्य शासन द्वारा हार्ट अटैक व कार्डिएक अरेस्ट में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने के लिए रेडक्रास के माध्यम से लोगों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण बताया जा रहा है । इस प्रशिक्षण में केवल सीपीआर कैसे देना है पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्राचार्य अरूण साहू ने भी प्रशिक्षार्थी को सम्बोधित करते हुए जीवन संजीवनी को बताया। द्वितीय पाली में शाला प्रबंधन समिति लोहारा के 30 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।


अंत में आभार प्रदर्शन जिला रेडक्रास की वाइस चेयरमैन कमला वर्मा ने किया । इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख, रेडक्रास के बच्चे पीटीआई एवं सेजेस हिन्दी माध्यम के शिक्षक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page