DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बने मिथलेश साहू ,महिला उपाध्यक्ष ललिता साहू

गुरुर । तहसील साहू संघ गुरुर के पदाधिकारियों का चुनाव साहू सदन भवन गुरुर में संपन्न हुआ। जिसमें मिथलेश साहू 389 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर विजय हुए।

इसी तरह उपाध्यक्ष पुरुष में दुष्यंत साहू 410 वोट, उपाध्यक्ष महिला में ललिता साहू 341 वोट, संगठन सचिव पुरुष में लक्ष्मी चंद साहू 367 और संगठन सचिव महिला में डामेश्वरी साहू को 365 वोट हासिल हुए।

अध्यक्ष चुनाव में मिथिलेश ने निकटतम प्रतिद्वंदी पीतांबर 335 वोट वाले को 44 वोट से पराजित किया तो वहीं उपाध्यक्ष पुरुष में दुष्यंत साहू 141 वोट से जीते उपाध्यक्ष महिला में ललिता साहू 15 वोट से विजय रही ।

संगठन सचिव पुरुष में लक्ष्मी चंद साहू 86 वोट से जीते। संगठन सचिव महिला में डामेश्वरी साहू 50 वोट से जीते हैं। निकटतम प्रत्याशी अमृत साहू को 315 और वर्षा को 177 वोट मिले हैं।

चुनाव पर्यवेक्षकों ने सभी विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

You cannot copy content of this page