DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील साहू संघ डोंडी लोहारा के अध्यक्ष बने परमानंद साहू, बड़गांव परिक्षेत्र से पहली बार हुए विजयी

डौंडीलोहारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू बनी महिला उपाध्यक्ष, व्याख्याता शिवेंद्र बहादुर साहू बने पुरुष उपाध्यक्ष

डौंडीलोहारा। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के अध्यक्ष पद की कमान इस बार नये व्यक्ति को मिली है. बड़गांव के रहने वाले परमानन्द साहू 205 मतो से अध्यक्ष पर पर विजयी हुए हैं। श्री साहू पूर्व में परिक्षेत्र अध्यक्ष तथा तहसील में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र साहू को हराया, जिन्हें 161 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पुरुष हेतु शिवेंद्र बाहदूर साहू (व्याख्याता) 210 मतो से व महिला उपाध्यक्ष हेतु पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू 248 वोट हासिल कर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पुरुष के लिए दो दावेदार थे । जिसमें राधेश्याम गंजीर को 149 वोट मिले हैं, शिवेंद्र बहादुर साहू को 210 वोट, इसी तरह महिला उपाध्यक्ष के लिए भी दो प्रत्याशी थे, नैना बाई साहू को 117 वोट मिले तो वही विजयी प्रत्याशी लोकेश्वरी साहू को 248 वोट मिले हैं।

संगठन सचिव पुरुष और महिला के लिए तीन-तीन प्रत्याशी थे मैदान में

संगठन सचिव पुरुष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें अंततः संगठन सचिव पुरुष पद पर युवराज साहू जुन्नापानी विजयी रहे। अन्य प्रत्याशियों में गुमान दास साहू को 122, हेमंत कुमार साहू को 67 वोट मिले। इसी तरह महिला संगठन सचिव पद के लिए भी तीन प्रत्याशी थे। जिसमें निर्मला साहू 176 वोट प्राप्त कर विजयी हुई। अन्य दो प्रत्याशी ममता साहू और रामेश्वरी साहू दोनों को बराबर 95 वोट मिले हैं।

377 लोगों ने किया था मतदान

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया साहू सदन डौन्डी लोहारा में सुबह 10 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। ग्रामीण पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। चुनाव में लगभग 60 गांव के ग्रामीण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संगठन सचिव, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, आजीवन सदस्य,संरक्षक सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। कुल 377 लोगों ने इस 3 साल के लिए होने वाले पदाधिकारियों के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। विजयी प्रत्याशियों को रंग गुलाल लगाकर हार पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने साहू समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं मतदाताओं का विशेष आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले से पर्यवेक्षक के रूप में लेख राम साहू, हरीश साहू और लक्ष्मी नारायण साहू पहुंचे हुए थे।

समाज की प्रगति के लिए रहूंगा समर्पित : परमानंद साहू

नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि समाज ने मुझे पहली बार जिम्मेदारी सौंपी है। उसे मैं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूँगा। समाज हित में कार्य होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल में समाज की प्रगति मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी तथा सामाजिक दायित्वों के साथ सभी के सहयोग से प्रगतिशील साहू समाज सदैव अग्रणी रखने समाज में सेवा सद्भाव व समर्पण की भावना से समाज की सेवा करूंगा। इस चुनाव प्रक्रिया में जिला व तहसील के परिवेक्षक व वरिष्ठ सदस्य, विभिन्न ग्रामीण से आये समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page