DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरबना (अर्जुंदा) में “शहादत समारोह” में शामिल हुए विधायक निषाद

बालोद – गुण्डरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम खैरबना (अर्जुंदा) में समर्पण शिक्षण समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित “शहादत समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शहीद जवान गजरू राम मंडावी एवं स्व.रतन लाल मंडावी (भूतपूर्व सैनिक) की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके उपरांत शहीद के परिवार का सम्मान किया। इस दौरान विधायक जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गजरू राम मंडावी जी एवं स्व. रतन लाल मंडावी जी पर सभी को नाज है। कम उम्र में ही देश की सेवा करने और इस मिट्टी पर मर मिटने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है।

इस अवसर पर श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, पुरुषोत्तम लाल चंद्राकार अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, श्रीमती धारा पंकज चौधरी जनपद सदस्य, श्रीमती सुधा चौधरी सरपंच,जोगेंद्र साहू थाना प्रभारी अर्जुंदा सहित अतिथिगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page