DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर रहेंगे सोमवार 13 अक्टूबर को बालोद जिले के प्रवास पर

बालोद। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर का प्रथम जिला- बालोद का प्रवास कार्यक्रम तय हुआ है। जिसके तहत स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन, बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख की उपस्थिति रहेगी। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ने सभी भाजपा, किसान मोर्चा जिला बालोद के समस्त पदाधिकारी एव भारतीय जनता पार्टी के जेष्ट, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारे। तय कार्यक्रम अनुसार 13 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11:30 बजे श्री आलोक सिंह ठाकुर गुरूर पहुंचेंग।तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर का गुरूर भाजपा कार्यालय के सामने का सुबह 11:30 बजे आगमन होगा। जहां उनका भव्य स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे शहीद प्रमोद सोरी स्मारक कन्नेवाडा के पास स्वागत सम्मान भाजपा मंडल करहीभदर द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 12:30 बजे वे गंगा मैया मंदिर झलमला में पहुंचेंगे। जहां दर्शन पूजन करेंगे। फिर 1 बजे दल्ली चौक मिनीमाता चौक आगमन होगा। जहां माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करेंगे। फिर डेढ़ बजे जिला भाजपा कार्यालय बालोद में आगमन होगा। वहां स्वागत और भोजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे चिखलाकसा में पहुंचेंगे ।फिर दल्ली राजहरा गुप्ता चौक में उनका आगमन होगा । जहां दोपहर 3:30 बजे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3:50 बजे भाजपा कार्यालय दल्लीराजहरा में स्वागत और बैठक का आयोजन होगा।

You cannot copy content of this page