DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिश्तेदार के घर से मंगलसूत्र चुराने वाले 2 महीने से फरार दंपति हुआ गिरफ्तार

नेमन साहू, डौंडीलोहारा(मंगचुआ)। दो माह पूर्व अपने रिश्तेदार के घर से मंगलसूत्र चुराने वाले दंपत्ति सुखराम जांगड़े 36 व उसकी पत्नी रामतिला जांगड़े 33 ग्राम दीवानटोला थाना छुरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मंगचुआ थाना प्रभारी डीके कोर्राम ने बताया कि आरोपी दंपति के द्वारा करीब दो महीने पूर्व अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम नरसुटोला थाना मंगचुवा आया था जो अपने ही रिश्तेदार के घर आलमारी से सोने का मंगलसूत्र व 4 सोने का दाना कीमती लगभग 20 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गया था। प्रार्थी आरती देशलहरे के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था तब से मंगचुवा पुलिस के द्वारा खोजबीन जारी था। छुरिया थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर मंगचुआ थाना लाया गया था आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।आरोपी दंपति के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम, प्रधान आरक्षक विकास सिंह व आरक्षक अजय यादव की भूमिका सराहनीय रही।

You cannot copy content of this page