DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बढ़ती वारदात : लिफ्ट लेकर चाकू की नोक पर बाइक और 9 हजार रुपए लूटकर फरार हुआ अज्ञात आरोपी

गुरुर। गुरुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे कनेरी के पास अज्ञात लुटेरे ने चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल चालक से मोटरसाइकिल व नगद 9 हजार रुपए लूटकर लिया है। घटना मंगलवार को दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी पुरूर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सामान खरीदने मोटरसाइकिल से गुरुर गया था। सामान खरीद‌कर जा रहा था तब बोहरडीह के पास अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगा। बोहरडीह के पास एक पेट्रोल पंप में पहले पेट्रोल डलवाया। वह उस अज्ञात व्यक्ति को बैठाकर पेट्रोल पंप से कुछ दूर कनेरी मार्ग के पास गया था, तभी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू निकाला और मोटर साइकिल की चाबी व जेब में रखे 9 हजार रुपए को निकालकर ले गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें वह व्यक्ति दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page