
बालोद। सेवा स्वच्छता पखवाड़ा 2025′ पर भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय, बालोद में उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देशन में एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विविध आयोजन हुए। सेवा पखवाड़ा 2025″ का आयोजन बड़े उत्साह और सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों में जागरुकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करना था। इस पूरे आयोजन के संयोजक प्रो.संतोष राना रहे, जिन्होंने समस्त कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई। 17 सितम्बर 2025 को “स्वच्छता शपथ अभियान” से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी प्रो तरुण कुमार के निर्देशन में छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली।

प्राचार्य प्रो.कलेंद्री रावटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। शपथ के बाद छात्राओं ने परिसर की सफाई भी की और स्वच्छता नारे तैयार किए। पर पोस्टर 22 सितम्बर 2025 को “मैराथन दौड़ प्रतियोगिता” आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ.दीपाली के मार्गदर्शन में आयोजित इस दौड में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। यह आयोजन स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना। 17 से 24 सितम्बर 2025 तक ‘प्रधानमंत्री जी का संदेश कार्यक्रम चला, जिसमें प्रो तरुण के मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रधानमंत्री जी के संदेशों, योजनाओं और राष्ट्रनिर्माण के विचारों से अवगत कराया गया। वीडियो, व्याख्यान और चर्चाओं के माध्यम से छात्राओं ने नई जानकारी प्राप्त की और समूह चर्चा में अपने विचार साझा किए। 23 सितंबर को डॉ. दीपाली के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में ‘खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने कबड्डी, खो -खो, कैरम, बैटमिंटन, 100 मीटर दौड़ आदि पारंपरिक व आधुनिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में टीमवर्क, अनुशासन, खेलभावना और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना था। विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए।

06 अक्टूबर 2025 को ‘स्वच्छता अभियान” एवं “व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हुआ। प्रो. धीवराज कुमार भोयर के निर्देशन में छात्राओं ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया, पौधारोपण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री जयंती के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो.धीवराज कुमार भोयर ने “लाल बहादूर शास्त्री के जीवन, कार्य और सादगी” विषय पर व्याख्यान देते हुए शास्त्री जी के नेतृत्व, नैतिकता और सत्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद प्रो संतोष राना ने ‘महात्मा गांधी के विचार और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में गांधी के विचार जैसे सत्य, अहिंसा, ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने प्रश्न पूछकर और अपने विचार साझा कर गांधीशास्त्री के आदर्शों को समझने और अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।- इन सभी कार्यक्रमों ने छात्राओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। स्वच्छता शपथ अभियान ने व्यक्तिगत व सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा की; मैराथन दौड़ ने स्वास्थ्य, अनुशासन और खेलभावना को बढ़ावा दिया, प्रधानमंत्री जी के संदेश कार्यक्रम ने सरकारी योजनाओं और राष्ट्रनिर्माण के विचारों के प्रति जागरुकता पैदा की, खेलकूद प्रतियोगिता ने टीमवर्क और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा दिया, क्विज़ प्रतियोगिता ने जानकारी, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व कौशल को मजबूत किया, स्वच्छता अभियान ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया; और 06 अक्टूबर के व्याख्यान ने गांधी व शास्त्री के जीवनमूल्यों को छात्राओं के समक्ष सजीव कर दिया। महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और समाज के जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। प्राचार्य प्रो कलेन्द्री रावटे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे और छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो.धीवराजकुमार भोयर ने दिए।
