DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- तांदुला नदी में चल रहा था रेत का अवैध खनन व परिवहन, गुंडरदेही पुलिस ने छापा मार की कार्रवाई, देखिए क्या क्या पकड़ाया?

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही पुलिस ने अवैध रेत परिवहन व खनन के मामले में एक बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल में तांदुला नदी में देवरी ख के पास रेत का अवैध खनन चल रहा था। इसकी जानकारी मुखबिर के जरिए मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें तीन ट्रैक्टर जब्तकिए गए हैं।
मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है,आज दिनांक 09-10-20 थाना प्रभारी को मोबाइल फ़ोन के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम देवरी ख के तांदुला नदी से अवैध रूप से रेत उत्खन्न कर रेत परिवहन कर रहे है, कि सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पुलिस स्टाफ पहुंचा। पुलिस को देखकर दो ट्रेक्टर चालक फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति मौके पर मिला।

मौके पर गवाहो के समक्ष एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर में रेत भरा हुआ एवं ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 NA 3896 सोनालिका ट्रेक्टर एवं ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 N 5943 महेंद्रा 475 को धारा 102 जा0फौ0 के तहत् जप्त किया गया है, अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग बालोद को भेजा जाता है। वाहन ट्रेक्टर मालिक रूपेश गायकवाड़ पिता महा सिंह गायकवाड़ 32 साल निवासी देवरी ख पर प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा फो के तहत कार्यवाही की गई।

ये वाहन हुए जप्त-

  1. एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर रेत भरा हुआ
  2. ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 NA 3896 सोनालिका ट्रेक्टर
  3. ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 N 5943 महेंद्रा 475

You cannot copy content of this page