DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस भवन लोहारा में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

डौंडीलोहारा- गुरुवार को नगर के कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक अनिला भेड़िया की विशेष उपस्थिति में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई। विधायक भेड़िया सहित उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने दोनो ही महापुरुषों के फ़ोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों का जीवन भारतमाता की सेवा करते हुए व्यतीत हुआ। ऐसे महापुरुषों की जीवन से प्रेरणा लेकर हमेशा ही देश सेवा के लिए अग्रसर रहना चाहिए। प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि गांधी-शास्त्री जी के देशप्रेम व देश सेवा के कार्य अविस्मरणीय है। वरिष्ठ कार्यकर्ता हस्तीमल साँखला ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।विधायक प्रतिनिधि गोविंद चन्द्राकर, जिप सदस्य राजाराम तारम, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ,माधव गिरी गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गाँधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम को एक साथ गाया। राजेन्द्र निषाद, सरोज पटेल, संजय गुप्ता, किशोर दिवान, जुगरु बघेल, राकेश सांखला, शेख फरीद सिद्दीकी ,कल्याण गिरी, लोकनाथ निषाद, शेखर चुरेन्द्र, बिमला ठाकुर, अमृत खरे ,इशाक खान आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page